मेटाबॉलिज्म पर ही सेहत निर्भर करता है। धीमा मेटाबॉलिज्म सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की सलाह दी जाती है, ताकि भोजन जल्दी पच सके।
अगर आपका भी मेटाबॉलिज्म स्लो है, तो उसको बढ़ाने के लिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खों को आजमा सकते है। घरेलू उपाय काफी फायदेमंद होता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए डाइट में अदरक वाली चाय को शामिल करना चाहिए। इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। दिनभर कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं। पानी पीने से भी मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए नाश्ते के समय प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करें। नाश्ते में दूध, दही और नट्स को शामिल करें।
मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए डाइट में देसी घी को भी शामिल कर सकते है। घी खाने से आंतों की गंदगी निकलती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए दालचीनी का पानी रात में पीना चाहिए। इस पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
इन नुस्खों को आजमा कर मेटाबॉलिज्म बढ़ा सकते है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ