बालों में विटामिन ई कैप्सूल लगाने का सही तरीका


By Arbaaj09, Oct 2024 05:23 PMnaidunia.com

बालों और स्किन के लिए विटामिन ई वरदान माना जाता है। विटामिन ई कैप्सूल बालों में लगाया जाता है, लेकिन कम ही लोगों को सही तरीका पता होता है।

विटामिन ई कैप्सूल

शरीर में विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए फूड्स खाते है, लेकिन मार्केट में कैप्सूल भी मिलते है, जिसका सेवन किया जाता है। इसके साथ ही, बालों में भी लगा सकते है।

बालों में लगाएं विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल बालों में लगाना फायदेमंद होता है, लेकिन उसको सीधा नहीं लगाना चाहिए। इसके लिए इसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं।

विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा

2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नारियल तेल और 2 विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर, अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण को बालों में लगाएं।

विटामिन ई कैप्सूल और तेल

बालों में विटामिन ई कैप्सूल लगाने के लिए उसमें तेल भी मिला सकते है। इसके लिए नारियल या सरसों तेल में 2 कैप्सूल मिलाकर लगा सकते है।

विटामिन ई कैप्सूल और अंडा

बालों के लिए अंडा भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में 2 विटामिन ई कैप्सूल और उसमें अंडा मिलाकर भी लगा सकते है।

बालों को मिलते हैं फायदे

इन 3 तरीकों से विटामिन ई बालों में लगाने से फायदे मिलते हैं। बाल मजबूत, डैंड्रफ से छुटकारा और बालों को भरपूर विटामिन ई मिलता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट और कमर की चर्बी होगी कम, करें 4 योगासन