वजन कम करने के लिए कई सारी आदतों में बदलाव करना पड़ता है। शरीर को स्वस्थ और वेट लॉस के लिए आपको दूध वाली चाय पीना बंद करना होगा।
ज्यादातर लोगों को दूध की चाय पीने की आदत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह चाय सेहत के लिए सही नहीं होती है।
कुछ लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। आज बात कर रहे हैं कि दूध की चाय की जगह आप कौन सी हेल्दी चाय का सेवन कर सकते हैं।
किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप ये हर्बल चाय तैयार कर सकते हैं। दूध वाली चाय की जगह इन टी को पीने से वेट लॉस जर्नी के दौरान आपको काफी फायदा मिलेगा।
सुबह के समय गर्म पानी में अदरक और दालचीनी डालकर पिएं। ये चाय आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी।
दालचीनी की चाय पीने से आपका पेट भी स्वस्थ बना रहेगा। इसके अलावा, वजन कम करने में भी आपको काफी मदद मिल सकती है।
इस चाय को तैयार करने के लिए आपको गर्म पानी में अदरक और सोंठ को डालना होगा। इसके बाद चाय को थोड़ा ठंडा होने के बाद पिएं।
चीनी का हेल्दी विकल्प गुड़ होता है। यदि आप दूध वाली चाय ही पीना चाहते हैं तो इसमें चीनी की जगह गुड़ डाल लें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।