आपने भी सुना होगा कि बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खांसी, जुकाम, गला खराब होना जैसी परेशानी मौसम में आने वाले बदलाव की वजह से ज्यादा होती है।
बदलते मौसम की बीमारियों से शरीर का बचाव करने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों का सेवन करें। साथ ही, अनहेल्दी फूड्स को कम खाएं
आमतौर पर सभी फल स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में कुछ फलों को खाना बॉडी के लिए ज्यादा लाभकारी होता है।
सर्दियों के दिनों में सेब का ज्यादा सेवन किया जाता है। रोजाना सुबह के समय सेब खाने से कई बीमारियों से आपका बचाव हो सकता है।
सेब में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एप्पल को विटामिन ए, बी, सी और कैल्शियम का बेस्ट सोर्स माना जाता है। सेब का सेवन करने से तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
फल खाने के शौकीन लोग अमरूद जरूर खाते हैं। इस फल को खाने से भी अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। बदलते मौसम की बीमारियों से भी यह फल आपको बचाएगा।
अमरूद में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कॉपर, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरूद खाने से पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त किया जा सकता है।
अनार को भी मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसमें भी कई तरह के लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं।