शरीर की लंबाई बढ़ाने के लिए बेस्ट योगासन


By Mohan Kumar20, Sep 2025 04:27 PMnaidunia.com

शरीर की अच्छी लंबाई हर इंसान की चाहत होती है। हालांकि, लंबाई खासतौर से जेनेटिक्स और हार्मोन्स पर निर्भर करती है, लेकिन कुछ योगासन शरीर को सही आकार देने और लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। आज हम ऐसे ही योगासन के बारे में बताएंगे, जो शरीर की लंबाई बढ़ाने में बेस्ट माने जाते हैं।

ताड़ासन करें

अगर कोई अपने शरीर की लंबाई को लेकर चिंतित है तो वह ताड़ासन करके इसमें सुधार कर सकता है। यह रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाता है और शरीर के पोस्चर को सीधा करता है।

ताड़ासन कैसे करें

ताड़ासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। हाथों को नमस्ते की मुद्रा में ऊपर उठाएं और पंजों पर शरीर को खींचते हुए संतुलन बनाएं।

ताड़ासन के दौरान पैर ना उठाएं

ताड़ासन करते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आपको पैर को ऊपर नहीं उठाना है। 5 से 10 मिनट तक इसी पोजीशन में रहें।

वृक्षासन करें

शरीर की लंबाई बढ़ाने में वृक्षासन की भूमिका अहम है और इससे मांसपेशियां मजबूत होती है, साथ ही मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।

वृक्षासन करने का तरीका

वृक्षासन करने के लिए एक पैर को मोड़कर दूसरी जांघ पर रखें और संतुलन बनाते हुए शरीर के वजन को दूसरे पैर पर डालें। इसके बाद हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और हथेलियों को एक साथ मिलाकर नमस्ते की मुद्रा में लाएं।

भुजंगासन करें

शरीर की लंबाई बढ़ाने में भुजंगासन कारगर है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

कैसे करें भुजंगासन

भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। हाथों को कंधों के पास रखें और सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं, सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

फूड प्वाइजनिंग होने पर क्या करें?