फूड प्वाइजनिंग होने पर क्या करें?


By Himadri Singh Hada20, Sep 2025 04:15 PMnaidunia.com

फूड पॉइजनिंग एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जो गलत खानपान या दूषित भोजन से हो सकती है। सही देखभाल और आहार से इस स्थिति से जल्दी राहत मिल सकती है। आइए जानें फूड पॉइजनिंग में क्या खाना चाहिए।

फूड पॉइजनिंग में पानी पिएं

फूड पॉइजनिंग हो जाए तो सबसे पहले खूब सारा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और हानिकारक तत्व यूरिन के जरिए बाहर निकल सकें।

नारियल पानी

नारियल पानी, नींबू पानी और ORS का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने और जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करने में मदद करता है, जिससे रिकवरी जल्दी होती है।

खिचड़ी

खिचड़ी हल्की होती है और आसानी से पच जाती है। इसलिए फूड पॉइजनिंग के दौरान इसका सेवन करने से पेट पर दबाव नहीं पड़ता और ताकत भी मिलती है।

दलिया

दलिया खाना आसान होता है और यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। फूड पॉइजनिंग के दौरान इसे खाना फायदेमंद होता है क्योंकि यह पाचन को दुरुस्त करता है। इसके अलावा, चावल का पानी भी बहुत असरदार होता है। यह पेट को ठंडक देता है।

हरी सब्जियां-ताजे फल

हरी सब्जियां और ताजे फल शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर जल्दी ठीक होता है।

प्रोसेस्ड फूड-जंक फूड से बचें

प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें मौजूद केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव फूड पॉइजनिंग को और भी बढ़ा सकते हैं। मसालेदार खाने से परहेज करें

दाल का पानी

फूड पॉइजनिंग के बाद दाल का पानी पीने से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है और पाचन में भी राहत मिलती है।

अगर लक्षण गंभीर हों जैसे बार-बार उल्टी या दस्त, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए और घरेलू उपायों के साथ दवा का भी सहारा लेना चाहिए।

Kidney Failure Symptoms: पेशाब में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सचेत