योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाने का फायदा सभी को मिलता है। बच्चों के लिए भी कुछ ऐसे योगासन है, जिनका सकारात्मक असर उनकी हेल्थ पर पड़ता है।
इस आसन का अभ्यास करना भी बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। भुजंगासन को नियमित करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और कंधो, छाती के आकार में बढ़ोतरी होती है।
सुखासन को सबसे आसान मुद्रा के तौर पर भी जाना जाता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से बॉडी के पोस्चर को सही रखने में मदद मिलती है।
उत्कटासन का अभ्यास करने से पाचन तंत्र का कार्य बेहतर बनता है। इस आसन को कुर्सी मुद्रा के तौर पर भी जाना जाता है।
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए ताड़ासन को उपयुक्त माना जाता है। इसका अभ्यास करने से नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाती है।
इस आसन को वृक्ष मुद्रा के तौर पर भी जाना जाता है। वृक्षासन का अभ्यास करने से संतुलन और एकाग्रता में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इस आसन को बोट पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसका अभ्यास करने से लिवर और किडनी को भी फिट रखा जा सकता है।
धनुष की आकृति का यह योगासन भी बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट रहेगा। दरअसल, धनुरासन का अभ्यास करने से पीठ और कंधों को फैलाने में मदद मिलती है।