सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, ये योगासन देंगे राहत


By Sahil07, Dec 2023 01:00 PMnaidunia.com

घुटनों का दर्द

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि घुटनों का दर्द बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा परेशान करता है। वहीं, सर्दियों में भी इस दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

घुटनों के दर्द के लिए योगासन

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हो गए हैं तो राहत पाने के लिए ठंड के दिनों में बस इन योगासन का अभ्यास कर लें। एक सप्ताह के अंदर ही आपको अंतर देखने को मिलेगा।

त्रिकोणासन के फायदे

इस योगासन का नियमित अभ्यास करने से मांसपेशियों के दर्द को कम किया जा सकता है। त्रिकोणासन करने से कमर के दर्द में भी आराम मिलता है।

घुटनों के लिए सर्वांगासन

योग की दुनिया में सर्वांगासन को बेहद फायदेमंद माना जाता है। घुटनों या जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इस योगासन को असरदार माना जाता है।

बालासन के लाभ

बालासन को चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल, इस आसन का अभ्यास करने से जोड़ों के दर्द को कम करने में काफी मदद मिलती है।

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन का अभ्यास करने से पूरे शरीर की अकड़न दूर होती है। खास बात है कि घुटनों के दर्द की शिकायत को कम करने का काम भी पश्चिमोत्तानासन करता है।

उत्कटासन

इस आसन को चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें आपको चेयर जैसी आकृति बनाकर खड़ा होना होता है। घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस योगासन को फायदेमंद माना जाता है।

सेतुबंधासन के फायदे

सेतुबंधासन का अभ्यास करना भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है। यदि आपको घुटनों का दर्द ज्यादा परेशान कर रहा है तो रोजाना इस आसन को करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अनानास चेहरे पर कैसे लगाएं?