महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान फिटनेस का खास ध्यान रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए इस दौरान योगासन की मदद ले सकती हैं।
गर्भावस्था के दौरान शवासन का अभ्यास करें। इस आसन को करना सबसे आसान होता है और खास बात है कि यह सेहत के लिए लाभकारी है।
महिलाएं पश्चिमोत्तानासन को भी एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इससे उन्हें फिट रहने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में त्रिकोणासन का अभ्यास करना फायदेमंद होता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों में इस आसन को सावधानी के साथ करना चाहिए।
वज्रासन का नियमित अभ्यास करना मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए सही होता है। इस आसन को खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है।
ओवरऑल हेल्थ के लिए महिलाएं ताड़ासन का अभ्यास भी कर सकती हैं। इससे सेहत को दुरुस्त रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स की सलाह लेने के बाद ही चेयर पोज का अभ्यास करें। दरअसल, इससे शरीर में कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
दीवार की मदद से लेग रेज आसन करें। इसका अभ्यास करने से पहले भी आपको एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।