शरीर से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए योगासन लाभकारी माना जाता हैं। योगासन करने से शरीर में एनर्जी भी आती है।
गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर कंधों में समय से पहले ही कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन इसके लिए आप इन योगासन को कर सकते हैं।
मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए गरुड़ासन सबसे बेहतरीन आसन माना जाता है। खासतौर पर इस योगासन को करने से कंधे मजबूत होते है।
अगर समय से पहले कंधों में कमजोरी महसूस हो तो आप अधोमुख श्वानासन को भी कर सकते है। इस आसन को रोजाना सुबह 10-15 मिनट करना चाहिए।
बालासन शरीर को लचीला बनाने के साथ ही कंधों को भी मजबूत करने में मददगार साबित होता है। इस आसन को रोजाना सुहब में करना चाहिए।
गोमुखासन करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है साथ ही शरीर से थकान और तनाव भी कम होता है।
रोजाना प्रसारित पद्मोत्तानासन करने से कांधों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।