इन योगासनों से लोहे जैसी मजबूत होती हैं हड्डियां


By Sahil27, Aug 2024 11:45 AMnaidunia.com

हड्डियों के लिए योगासन

कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। योग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ योगासन करने से हड्डियां लोहे की तरह मजबूत हो जाती हैं।

वृक्षासन करें

पेड़ की आकृति में खड़े होने वाले इस योगासन को करना हड्डियों की सेहत के लिए लाभकारी होता है। इससे बॉडी के खराब पोश्चर में भी सुधार हो सकता है।

भुजंगासन से मिलेगा लाभ

हड्डियों की मजबूती के लिए भुजंगासन का अभ्यास भी आप कर सकते हैं। नियमित तौर पर इस आसन को करेंगे तो बढ़ती उम्र के साथ भी हड्डियां कमजोर नहीं होंगी।

धनुरासन भी फायदेमंद

धनुष की आकृति वाले इस आसन को करना भी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि यह योगासन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

पद्मासन में बैठे

कमजोर हड्डियों से परेशान रहते हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार पद्मासन में बैठे। इससे पैरों की हड्डियों को मजबूती मिलती है।

वीरभद्रासन का अभ्यास करें

हड्डियों की लचक बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए वीरभद्रासन को करें। इसका अभ्यास 5 मिनट करना भी काफी होगा।

चेयर पोज

उत्कटासन को ही चेयर पोज कहा जाता है। इस आसन को करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी हद तक मदद मिलेगी।

नियमित करें अभ्यास

इन कुछ आसनों का नियमित तौर पर अभ्यास करने से ही फायदा मिलेगा। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है तो पहले एक्सपर्ट्स या डॉक्टर से संपर्क करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यहां बताए गए योगासनों का अभ्यास करें। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अमरूद खाने से हो सकते है 4 नुकसान