नियमित तौर पर दांतों की अच्छे से सफाई न करने की वजह से दांत में कीड़े लग जाते हैं। दांतों से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ फायदेमंद योगासन का अभ्यास किया जा सकता है।
योग एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ योगासन का अभ्यास करने से दांतों को मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, 60 की उम्र तक भी दांतों की मजबूती बरकरार रहेगी।
दांतों में सड़न की समस्या को दूर करने के लिए शीतकारी प्राणायाम करें। मसूड़ों के लिए भी शीतकारी प्राणायाम को लाभकारी माना जाता है।
इस मुद्रा को आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। वात नाशक मुद्रा का अभ्यास करने से दांतों से जुड़ी समस्याओं से आप राहत पा सकते हैं।
शीतली का मतलब होता है शीतल यानी ठंडा। इस प्राणायाम को करने से पूरे शरीर को ठंडक मिलती है। इतना ही नहीं, इसे दांतों की सेहत के लिए भी हेल्दी माना जाता है।
ओवरऑल हेल्थ के लिए सर्वांगासन को फायदेमंद माना जाता है। इस आसन को रोजाना करने से दांतों की सेहत को भी फायदा होता है।
ध्यान की मुद्रा में बैठकर अपान मुद्रा को किया जाता है। इस मुद्रा का नियमित तौर पर अभ्यास करने से दांतों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
योगासन करने से सेहत को फायदा जरूर पहुंचता है, लेकिन दांतों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए दवाइयां भी खानी जरूरी है। दांत से जुड़ी ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
दांतों को मजबूत रखने के लिए आप कुछ योगासन कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ