आंखों को नहीं पड़ेगी चश्मे की जरुरत, रोजाना करें ये 5 काम


By Sahil31, May 2024 07:47 PMnaidunia.com

चश्मा नहीं पड़ेगा लगाना

स्क्रीन टाइम बढ़ाने की वजह से ज्यादातर लोगों को नजर का चश्मा लग जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको चश्मा न लगाने पड़े तो कुछ बातों का ध्यान रखें।

अपनाएं ये उपाय

आंखों की सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ कार्य रोजाना करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डाइट को हेल्दी बनाकर और कुछ अन्य बातों का ध्यान रखकर आंखों की रोशनी कम नहीं होगी।

बार-बार पलकें झपकाएं

मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने के दौरान बार-बार पलकों को झपकाते रहें। इसके अलावा, आंखों को 2 सेकेंड के लिए बंद करें और फिर खोलें। 

गोल-गोल घुमाएं आंखें

स्क्रीन को काफी देर तक देखने की वजह से आंखें थक जाती हैं। ऐसे में ब्रेक लेकर आंखों को 5 बार क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं।

पामिंग एक्सरसाइज करें

आंखों की एक्सरसाइज बढ़ाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज को भी बेस्ट माना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने से आंखों में थकान होने की समस्या दूर हो जाती है।

आंखों पर पानी की छींटे मारते रहें

आंखों की रोशनी को कमजोर होने से बचाने के लिए बीच-बीच में पानी की छींटे मारते रहें। ऐसा कहा जाता है कि पानी से आंखें धोने से स्क्रीन पर टाइम स्पेंड करने का बुरा असर नहीं पड़ता है।

हेल्दी डाइट लें

डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करें। हेल्दी डाइट लेने से आंखों की सेहत को दुरुस्त बनाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

डिस्कलेमर

यहां दी गई सूचना केवल आपकी जानकारी के लिए है। इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट्स से संपर्क करना जरूरी है।

आंखों की सेहत के लिए कुछ काम आपको रोजाना करने चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

वजन बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये 7 फूड्स