Bhadra Rajyog: बुध गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण, इन राशियों का बदलेगा नसीब


By Kushagra Valuskar2023-01-04, 19:41 ISTnaidunia.com

बुध गोचर 2023

बुध 18 जनवरी को मार्गी होंगे। इसके बाद 7 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही भद्र राजयोग का निर्माण होगा।

मेष राशि

ये योग मेष राशि के जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि

भद्र राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी। इस दौरान विवाह के योग बन सकते है। व्यापार कर रहे जातकों को लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

भद्र राजयोग से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि

इस दौरान निवेश से खास लाभ मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।

मकर राशि

भद्र राजयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। परिवार का वातावरण अच्छा बना रहेगा।

मीन राशि

बुध गोचर से आपको लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मेहनत के अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। आप अपने अंदर सकारात्मकता महसूस करेंगे।

Spiritual जानिये किस ग्रह से होती है कौनसी बीमारी