पूरी जन्म तिथि के अनुसार, मूलांक निकाला जाता है। आइए जानते है 5 भाग्यांक वालों का लव लाइफ और करियर कैसा रहता है?
अगर आपकी पूर्ण जन्म तिथि जैसे 06-01-1996 है तो इन सभी का योग 0+6+0+1+1+9+9+6=32= 3+2=5 यानी आपका भाग्यांक 5 होगा।
5 भाग्यांक वालो बुध ग्रह का प्रभुत्व होता है। इस भाग्यांक के लोगों को बुध ग्रह उर्जावान बनाता है, वैसे तो यह पुरुष संख्या मानी जाती है लेकिन इस भाग्यांक वालों में स्त्रीत्व के लक्षण भी दिखाई देते है।
इस भाग्यांक के लोग किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं होते हैं और काम पहले करते हैं और सोचते बाद में है। 5 भाग्यांक वाले किसी भी ऐसी चीज से जल्दी खुश नहीं होते हैं जो लंबे समय से उनके साथ हो।
5 भाग्यांक वाले उन लोगों में माने जाते है जो दूसरों की गलती को भी काफी जल्दी माफ कर देते है और इसी स्वाभाव के चलते ये दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते है।
इस भाग्यांक के लोग जल्द ही खूबसूरती की तरफ आकर्षित होकर प्रेम का रिश्ता कायम करते है। कुछ स्थितियों में इनकी लव लाइफ बदलाव न पसंद होने के चलते लंबी नहीं टिकती है।
प्रेम संबंधों में भले ही 5 भाग्यांक वाले बदलाव पसंद न करते हो लेकिन इस भाग्यांक के लोग विवाह में अपने जीवनसाथी के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होते है।
5 भाग्यांक वालों के लिए विवाह के लिए 8 और 5 भाग्यांक बेहद अच्छा माना जाता है। इस भाग्यांक के लोग अपने पार्टनर की हर जायज मांग पूरी करने की कोशिश करते है।
अगर आपको 5 भाग्यांक वालों से संबंधित ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com