7 भाग्यांक वालों का ऐसा रहता है करियर


By Prakhar Pandey06, Apr 2024 12:08 PMnaidunia.com

भाग्यांक 7

भाग्यांक निकालने के लिए पूर्ण जन्म तिथि का पता होना जरूरी होता है। आइए जानते है 7 भाग्यांक वालों का कैसा रहता है करियर और जीवन में क्या चीजें करते है हासिल?

कैसे निकाले भाग्यांक?

भाग्यांक पूर्ण जन्मतिथि के आधार पर निकाला जाता है। 16-07-1982 को जन्मे व्यक्ति का भाग्यांक 1+6+0+7+1+9+8+2=34= 3+4=7 होता है। इसी प्रकार भाग्यांक निकाला जाता है।

देव संख्या

अंक ज्योतिष के अनुसार, भाग्यांक 7 देव संख्या होती है। यह एक बेहद शुभ संख्या मानी जाती है, इस भाग्यांक वालों में कई करिश्माई गुण होते है।

त्रिमूर्ति और पृथ्वी के चारों कोने

7 भाग्यांक का आशय त्रिमूर्ति के साथ ही पृथ्वी के चार कोनों को मिलाकर लिया जाता है। इस भाग्यांक के लोग बेहद बुद्धिजीवी होते हैं।

चुनौती के लिए तैयार

इस भाग्यांक के जातक जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। यह केवल एक राह पर आगे बढ़ने के इच्छुक होते है और सामाजिकता से दूरी रखना पसंद करते है।

करियर में सफलता

इस भाग्यांक के लोग ऊर्जावान होते है। स्वाभाव से सहज इस भाग्यांक के लोग करियर में जो भी क्षेत्र चुनते है उसमें तेजी से तरक्की करते है और एक नया रिकॉर्ड सेट करते है।

रहस्यमय आकर्षण

7 भाग्यांक वालों में एक रहस्यमय आकर्षण और शानदार ऊर्जा होती है। इस भाग्यांक के लोग ज्ञान से भरे हुए होते है और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल करते है।

इस फील्ड में मिलती है सफलता

7 भाग्यांक वालों को दार्शनिक, लेखक, प्रोग्रामर, विश्लेषक और वैज्ञानिक भी हो सकते हैं और अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। स्टोरी में लिखी बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है।

अगर आपको 5 भाग्यांक वालों से संबंधित ये स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ईशान कोण में क्या नहीं रखना चाहिए?