नवरात्रि के आखिरी दिन करें ये उपाय, दूर होगी कंगाली


By Prakhar Pandey02, Apr 2024 08:56 AMnaidunia.com

नवरात्रि का पर्व

9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2024 के बीच नवरात्रि का पर्व पूर भारतवर्ष में मनाया जाएगा। आइए जानते है नवरात्रि पर किस उपायों से कंगाली दूर होगी।

आखिरी दिन

नवरात्रि के आखिरी दिन महानवमी के रूप में माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करके माता रानी की पूजा करें।

माता सिद्धिदात्री पूजा मंत्र

माता सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए ‘सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि,सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।’ मंत्र का जाप करें।

स्तुति मंत्र

मां सिद्धिदात्री की स्तुति करते हुए ‘या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।’ मंत्र का जाप करें।

तुलसी मां के उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी माता को बेहद पवित्र माना जाता है। सभी पूजा में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद में तुलसे के पात्र को रखने का एक खास महत्व होता है।

ईशान कोण में लगाएं

तुलसी के पौधे को ईशान कोण में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है, नवरात्रि के शुभ अवसर पर भी आप घर में तुलसी का पौधा ला सकते है।

कच्चा दूध करें अर्पित

नवरात्रि के बीच पड़ने वाले गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

जलाएं दीपक

नवरात्रि के 9 दिन यदि आप मां दुर्गा के सामने दीपक जलाते है तो तुलसी के सामने भी दीपक जलाना न भूलें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी।

अगर आपको नवरात्रि से संबंधित यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

5 दशक बाद अमीर बनेंगे 3 राशि वाले, दो ग्रहों का होगा विपरित राजयोग