Bhai Dooj 2023: 14 या 15 नवंबर कब है भाई दूज? दूर कर लें कन्फ्यूजन


By Sahil07, Nov 2023 01:31 PMnaidunia.com

भाई दूज

हिंदू धर्म में भाई दूज के त्योहार को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है।

कब मनाया जाता है?

भाई दूज का त्योहार दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्यार का प्रतीक होता है।

टीके का महत्व

इस त्योहार पर टीका लगाने का खास महत्व होता है। बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

14 या 15 नवंबर?

इन दिनों ज्यादातर त्योहार की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति नजर आ रही है। भाई दूज भी 14 और 15 नवंबर के दिन पड़ रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर त्योहार किस दिन मनाया जाएगा।

भाई दूज की पूजा

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज की पूजा का समय 14 नवंबर को दोपहर 01:10 बजे से दोपहर 03:19 तक है। हालांकि, हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार उदया तिथि को ही मनाना शुभ माना जाता है।

15 नवंबर को है भाई दूज

उदया तिथि के मुताबिक, भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर को पड़ रहा है। इस साल इसी दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

भाई के साथ भाई दूज के त्योहार को मनाने का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर को ही है। इस दिन सुबह 10:45 से लेकर दोपहर 12:05 बजे तक का समय शुभ है।

तिलक लगाने की विधि

भाई दूज के दिन तिलक लगाने की विधि का भी ध्यान रखना जरूरी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में भाई को खड़ा करके रोली और अक्षत का तिलक लगाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली के रात जलाएं यम का दिया, सारी बुरी शक्तियों का होगा विनाश