भाई दूज का त्यौहार बहन अपने भाई के लिए करती है। यह कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है।
भाई और बहन के रिश्ते को अटूट करने वाले इस पर्व के दिन सभी बहनें अपने भाइयों के माथे पर शुभ तिलक लगाती हैं।
इस साल यह त्योहार 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर शुरू होकर 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
जब भी आप अपने भाई को तिलक लगाएं तो अपने भाई का मुंह उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में रखें और बहन उसके ठीक विपरीत।
भाई को तिलक लगाने से पहले बहन को व्रत रखना बेहद जरूरी है। भाई के माथे पर जबतक शुभ तिलक न लग जाए तब तक व्रत न खोलें।
भाई को तिलक लगाने से पहले बहन को व्रत रखना बेहद जरूरी है। भाई के माथे पर जबतक शुभ तिलक न लग जाए तब तक व्रत न खोलें।
तिलक करने के बाद अपने भाई को मिठाई खिलाना न भूलें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही हर भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी दें।
भाई और बहन कोई भी विवाद इस दिन न करें। दोनों ही एक दूसरे से खुश रहें और अपशब्द कहने से काफी दूर रहें।
भाई दूज के दिन हर भाई अपनी बहन के घर जाता है। इस दिन बहन को यह चाहिए कि उसको आदर पूरे मन से करे और खुश रहे।