भाई दूज पर भाई की लंबी उम्र के लिए बहनें करें ये उपाय


By Sahil08, Nov 2023 08:00 PMnaidunia.com

भाई दूज

हिंदू धर्म मे भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

भाई दूज के उपाय

बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए भाई दूज के दिन कुछ आसान उपाय भी कर सकती हैं। चलिए इन उपायों के बारे में आपको बता देते हैं।

यमुना नदी में स्नान

भाई दूज के दिन बहन और भाई को यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के जीवन में खुशहाली आती है।

चौमुखी दीपक

जलाएं भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए चौमुखी दीपक घर के बाहर जला सकती हैं।

गरीब को खाना खिलाएं

धार्मिक ग्रंथों में खाना खिलाने को लाभकारी माना जाता है। भाई दूज के दिन भी आप किसी जरूरतमंद को खाना खिला सकते हैं।

यमराज की कृपा

गरीबों को खाना खिलाने से भाई के ऊपर यमराज की कृपा बनी रहेगी। साथ ही, अकाल मृत्यु का खतरा भी दूर हो जाता है।

ऐसे लगाएं तिलक

भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने के लिए पूर्व दिशा में उसे खड़ा करें। इसके अलावा कुछ मंत्रों का जाप भी आप कर सकती हैं।

सुख-समृद्धि रहेगी

धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन इन तमाम उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इतना ही नहीं, भाई-बहन के जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रमा एकादशी पर विष्णु भगवान को करें प्रसन्न, पूर्ण होगी सारी इच्छाएं