Bhang on Holi: भांग खाने के बाद कभी न खाएं ये चीजें


By Kushagra Valuskar03, Mar 2023 04:29 PMnaidunia.com

भांग

होली के दिन बहुत से लोग भांग या ठंडाई पीना पसंद करते हैं। भांग शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है।

नुकसान

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं। जिनके साथ भांग का सेवन करने से शरीर को नुकसान होता है।

भांग के साथ क्या नहीं खाना चाहिए

भांग के साथ समोसा, पकोड़ा या तला हुआ भोजन न करें। यह पाचन तंत्र को कमजोर कर सकता है।

कैफीन

भांग खाने के बाद चॉकलेट, कोको और कैफीन से दूर रहे। इसके सेवन से अपच, सीने में जलन, पेट की समस्या आदि हो सकती है।

शराब

भांग के साथ भूलकर भी शराब न पिएं। यह त्योहार का आनंद बेकार कर देगा। आप बीमार पड़ सकते हैं।

खाली पेट

भूलकर भी खाली पेट भांग का सेवन न करें। इससे गंभीर नुकसान हो सकता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए

हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भांग का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

साथ ही गर्भवती महिलाएं और बच्चों को भांग से दूर रखना ही बेहतर है।

इस बात का रखें ध्यान

भांग का सेवन करने के बाद खूब पानी पीना चाहिए।

दवा

भांग का सेवन करने के बाद सिरदर्द कम करने के लिए कोई दवा न लें।

सावधानी

ध्यान रखें कि भांग की लत अन्य लत से बहुत अलग होती है। इसलिए भांग का सेवन सोच समझकर करना चाहिए।

डैंड्रफ से परेशान हैं तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स