लंबे समय तक बाल नहीं होंगे सफेद, इस पत्ती का लगाएं हेयर मास्क


By Sahil16, Jun 2024 09:31 AMnaidunia.com

बालों का सफेद होना

वर्तमान समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं। इसका असर खूबसूरती पर भी पड़ता है।

भृंगराज है फायदेमंद

यह एक नेचुरल हर्ब है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भृंगराज असरदार है।

बालों पर लगाएं भृंगराज की पत्तियां

भृंगराज में आयरन, विटामिन ई, डी, मैग्नीशियम और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। सफेद बालों की समस्या से राहत दिलाने में भी यह मददगार है।

भृंगराज और नारियल तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए भृंगराज की पत्तियों का हेयर मास्क तैयार करें। इसके लिए भृंगराज की पत्तियां लें और उसमें 3-4 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।

हेयर मास्क लगाने की विधि

भृंगराज के हेयर मास्क को हेयर ब्रश की मदद से स्कैल्प पर अप्लाई करें। इसे करीब आधा घंटे के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर शैंपू से साफ कर लें।

डैंड्रफ की समस्या होगी दूर

अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो गया है तो भी भृंगराज की पत्तियों का इस्तेमाल करें। ये हेयर मास्क बालों का रूखापन भी दूर करता है।

हेयर फॉल का खतरा नहीं रहेगा

बालों के काफी ज्यादा झड़ने की समस्या को दूर करने के लिए भी आप भृंगराज की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

इस लेख के जरिए आपको केवल जानकारी दी जा रही है। विषय के संबंध में सटीक सूचना के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स या डॉक्टर की सलाह लें।

सफेद बालों को काला करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रश से जुड़ी इन गलतियों से टूट सकते हैं आपके दांत