भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। देखिए शपथ ग्रहण की तस्वीरें
गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 20-25 मंत्रियों की शपथ लेने की उम्मीद है।
शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अमित शाह के अलावा सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण की व्यापक तैयारियां की गई हैं। समूचे गुजरात के कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
भाजपा ने इस बार के चुनावों में रिकॉर्ड 53% वोट के साथ 156 सीटें हासिल की हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है।