बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को हर सप्ताह के लिए फीस दी जाती है।
बिग बॉस लवर्स हमेशा इस बात को जानने में रुचि दिखाते हैं कि किस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फीस मिल रही है। बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट एक एक्ट्रेस हैं।
प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बताई जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शो के लिए हर सप्ताह उन्हें 15 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। बिग बॉस के लिए हर सप्ताह उन्हें 7 से 8 लाख रुपए बतौर फीस दिए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे को बिग बॉस के लिए हर सप्ताह 12 लाख दिए जा रहे हैं। हालांकि, उनके पति विक्की जैन को महज 5 लाख रुपए फीस दी जा रही है।
बिग बॉस 17 के लिए ऐश्वर्या शर्मा 12 लाख रुपए फीस ले रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस के पति यानी नील भट्ट को 7 लाख रुपए हर सप्ताह दिए जा रहे हैं।
टीवी अभिनेता अभिषेक कुमार को शो का हिस्सा बनने के लिए 5 लाख प्रत्येक सप्ताह दिए जा रहे हैं। बता दें कि अभिषेक को बीबी हाउस के अंदर कई बार गुस्सा करते हुए देखा जा चुका है।
सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाले बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल बिग बॉस के लिए 5 लाख रुपए हर सप्ताह के लिए ले रहे हैं।