सिनेमाघरों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की लाइन लगी हैं, लेकिन फिल्मों की कमाई में गिरावट दिख रही है।
सिनेमा में फुकरे 3 के साथ नई फिल्में भी रिलीज हुई है, लेकिन फिल्म की सीधी टक्कर शाहरुख खान की जवान से है।
बता दें कि कॉमेडी फिल्म 3 को सिनेमाघरों में आए हुए 20 दिन पूरे हो चुके है। फिल्म की शुरुआती कमाई जबरदस्त रही थी।
फुकरे 3 के कलेक्शन में अब थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 20वें दिन 0.70 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म ने पहले दिन 8.82 का कलेक्शन किया था। फुकरे 3 का पहला वीकेंड शानदार रहा था। फिल्में ने वीकेंड पर 43.38 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म की अब चाल धीमी हो चुकी है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें, तो फुकरे 3 90.28 करोड़ का अब तक कलेक्शन कर लिया है।
इस साल बॉलीवुड की कई फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फुकरे 3 भी 100 करोड़ में शामिल हो सकती है।
फुकरे 3 का कलेक्शन वीकेंड पर जबरदस्त रहता है, इसलिए उम्मीद है कि फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले सकती है।