टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का अभी 17वां सीजन चल रहा है। इस बार सितारों से लेकर सोशल मीडिया के स्टार्स तक आए हैं।
आमतौर पर बिग बॉस के शो को सलमान का शो भी कहा जाता है, क्योंकि इसको होस्ट सलमान खान ही करते है।
हर वीकेंड पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स पर वार करते है। वीकेंड पर होस्ट सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर खिंचाई करते नजर आते है।
बिग बॉस टीवी शो नए ड्रामों और विवादों के लिए तो जाना जाता है। अब वीकेंड के इस दिन सलमान का ही पत्ता कटेगा।
बिग बॉस 17 के नए अपडेट के अनुसार अब हर रविवार को सलमान खान नहीं बल्कि उनके दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान होस्ट करते दिखाई देने वाले हैं।
बिग बॉस का वीकेंड मसालेदार विवादों के लिए जाना जाता है। वीकेंड पर कोई न कोई नया गेम देखने को मिलता ही हैं।
बिग बॉस 17 के प्रोमो के अनुसार इस रविवार को ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री होने वाली है, जिसके बाद घर के अंदर का नजारा भी बदलता दिखाई देगा।