ये हैं बॉलीवुड की सबसे हाई बजट फ्लॉप फिल्में


By Prakhar Pandey2023-04-25, 16:36 ISTnaidunia.com

बॉम्बे वेलवेट

100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी मल्टी स्टारर फिल्म बॉम्बे वेलवेट भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में करण जौहर, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और केके मेनन अहम किरदारों में हैं।

83

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई 83 भी 200 करोड़ से अधिक के बजट में बनी फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी था। फिल्म का बजट 300 करोड़ तक बताया जाता हैं।

ट्यूबलाइट

2017 में आई ट्यूबलाइट का बजट भी 100 करोड़ रुपए तक बताया जाता हैं। सलमान खान स्टारर यह फिल्म भी बजट के हिसाब से एक औसत फिल्म बताई जाती हैं।

धाकड़

85 करोड़ के बजट में बनी कंगना रनोट स्टारर धाकड़ भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म अपने बजट का 10 फीसदी हिस्सा भी नई रिकवर कर पाई थी।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ स्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी हाई बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म का बजट 200 करोड़ से ज्यादा बताया जाता हैं।

फितूर

2017 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘फितूर’ ने भी अपने बजट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, तब्बू और कटरीना अहम किरदार में थी।

काइट्स

80 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘काइट्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी, कंगना रनौत, कबीर बेदी और निकोलस ब्राउन थे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

मसूर दाल के सेवन से इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा