एशिया कप में बड़े अंतर से जीतने वाली टीमें


By Prakhar Pandey06, Sep 2023 02:44 PMnaidunia.com

मार्जिन

क्रिकेट में टीमों का एक दूसरे को बड़े मार्जिन से हराना भी काफी मायने रखता हैं। आज हम आपको बताएंगे रनों के हिसाब से एशिया कप में सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाली टीमों के बारे में।

इंडिया

भारत ने 2008 में हांग कांग के खिलाफ खेलते हुए 375 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में हांग कांग सस्ते में निपट गया और भारत ने 256 रनों से यह मैच जीता था।

पाकिस्तान बनाम नेपाल

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेले गए मैच में पाक ने अपनी पहली पारी में 343 रन बनाए थे। जवाब में नेपाल 104 रनों पर ढेर हो गई और पाक ने यह मैच 238 रनों से जीता था।

233 रन बनाम बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने 321 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में बांग्लादेश सिर्फ 87 रन बना पाई और पाकिस्तान ने इस मुकाबले को 233 रनों से जीत लिया।

173 रन बनाम बांग्लादेश

173 रन बनाम बांग्लादेश

साल 1988 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में पाक ने पहली पारी में 338 रन बनाया था। 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 112 रन पर ऑलआउट हो गई। पाक ने यह मैच 173 रनों के अंतर से जीता था।

173 रन बनाम हांग कांग

2004 एशिया कप में पाकिस्तान और हांग कांग आमने सामने थे। इस दौरान पाक ने हांग कांग के खिलाफ 338 रन बनाए थे। जवाब में हांग कांग 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पाक ने यह मैच 173 रनों से जीता था।

158 रन बनाम बांग्लादेश

श्रीलंका ने 2008 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में लंका ने 332 रन बनाएं थे। दूसरी पारी में बांग्लादेश सिर्फ 174 रन सिमट गई। यह मैच श्रीलंका ने 158 रन से जीता था।

155 रन बनाम हांग कांग

हांग कांग के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने एशिया कप 2008 में 155 रनों से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने हांग कांग को 289 रनों का लक्ष्य दिया था।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Asia cup 2023: भारत-पाकिस्तान में फिर होगी भिड़ंत, जानें तारीख और जगह