बिपाशा इस समय अपनी प्रेग्नेंसी काफी एन्जॉय कर रही हैं। वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
हाल ही में बिपाशा ने कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। इन फोटोज में वे अपना हैवी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं।
बिपाशा बसु का ये अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बिपाशा अब कभी भी अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
इन तस्वीरों में बिपाशा लेटे हुए नजर आ रही हैं। बिपाशा ने अलग-अलग पोज दिए है जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।
कुछ समय पहले ही बिपाशा का बेबी शाॅवर हुआ था जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।