साल में 12 महीने होते है और हर महीने किसी न किसी के घर में खुशियां तो आती ही है। आज हम आपको बताएंगे कि महीने के हिसाब से तोहफे में कौन-सा फूल किसे देना चाहिए।
जन्म के महीने के हिसाब से फूल गिफ्ट करने से रिश्ते में मजबूत आती है। फूल आपके रिश्तों को और मजबूत करता है।
जनवरी के महीने में जन्में लोगों को गुलाबी और सफेद फूल देना चाहिए। ऐसा करने से मनमुटाव दूर होता है और रिश्ते मजबूत होते है। वही फरवरी में गुलाब का फूल देना शुभ माना जाता है।
मार्च के महीने में जन्में लोगों को चमेली का फूल देने फ्रेंडशिप मजबूत होती है। वहीं अप्रैल में जन्में लोगों के लिए गुड़हल का फूल भाग्यशाली होता है। यह फूल इन्हें देने से खुशहाली आती है।
मई के महीने में जन्में लोगों को सफेद फूल भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में शांति बनी रहेगी और रिश्ता भी मजबूत होगा। वहीं जून में जन्में लोगों को गुलाब का फूल देना चाहिए।
जुलाई में जन्में लोगों को चंपा का फूल भेंट करना चाहिए। वहीं अगस्त में जन्में लोगों को पीले रंग का फूल देना चाहिए। इस रंग का फूल अगस्त में जन्में लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खोल देता है।
सिंतबर में जन्में लोगों को मजबूत रिश्तों के लिए लाल फूल देना चाहिए। वहीं अक्टूबर में जन्में लोगों को गुलदाउदी का फूल देना चाहिए। यह उनके लिए शुभ माना जाता हैं।
नवंबर में पैदा होने वाले लोगों को हरे रंग का फूल देना चाहिए। वहीं दिसंबर में जन्में लोगों को सूरजमुखी का फूल देना चाहिए। यह फूल उनके जीवन में खुशियां ले आएगा।