जंक फूड खाने की आदत का आंतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आंतों में जमा गंदगी की वजह से पाचन संबंधित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है।
आंतों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें। इसके साथ ही, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।
नेचुरल तरीके से आंतों की सफाई की जा सकती है। इसके लिए आप अपने घर पर ही औषधीय गुणों से भरपूर एक जूस तैयार कर सकते हैं।
सेहत के लिए करेला खाना फायदेमंद होता है। आंतों की सफाई करने में करेले का जूस काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।
सबसे पहले ताजा करेले को साफ करके जूस निकाल लें। इसके बाद स्वाद अनुसार, काला नमक, एक चम्मच शहद, आधा चम्मच हल्दी और हल्का भुना जीरा डालें। बस इस जूस में चीनी डालने से बचें।
करेले का ताजा जूस पीने से आंतों की सफाई होगी। साथ ही, आंतों में होने वाले इंफेक्शन और कमजोरी से भी छुटकारा मिल जाएगा।
करेले का जूस पीने के अलावा आप कुछ अन्य बातों का ध्यान भी रखें। आंतों की सफाई करने के लिए जरूरत से ज्यादा न खाएं। दरअसल, कम खाने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और अपच की परेशानी नहीं होगी।
करेले का जूस पीने से शरीर को कई रोगों से सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। बशर्ते इस जूस का आपको नियमित सेवन करना होगा।