शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक दिल है। दिल के कमजोर होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। आज इसे लेकर विस्तार से बात कर रहे हैं।
दिल कमजोर होने का सबसे बड़ा लक्षण है कि आपके सीने में दर्द होगा। दर्द अधिक होने पर आपको भूलकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है तो सावधान हो जाए। इससे पता चलता है कि आप हार्ट संबंधित बीमारियों की गिरफ्त में आ चुके हैं।
दिल कमजोर होने का सबसे बड़ा लक्षण है बीपी हाई होना। अगर आपका बीपी लगातार बढ़ता जा रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
हार्ट के कमजोर होने पर सीने में जकड़न महसूस होने लगती है। ऐसा होने के बाद आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।
शरीर में जरूरत से ज्यादा कमजोरी महसूस होना भी दिल के कमजोर होने का संकेत है। इससे बचने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।
कुछ लोगों को चक्कर आने की शिकायत होती है। यह एक संकेत है कि आपका दिल कमजोर होने लगा है। ऐसा संकेत नजर आने पर लापरवाही बिल्कुल न करें।
अगर आपको कंधों में दर्द हो रहा है तो यह कमजोर दिल की निशानी हो सकती है। इस बात को आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।