निखरी और बेदाग त्वचा सभी को चाहिए होती है। इसके लिए व्यक्ति मार्केट के कई महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करता है, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खा कारगर साबित होता है।
काला चना खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका फेस पैक आपके चेहरे को ग्लोइंग और बेदाग बना सकता है।
काले चने में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, और जिंक सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
काले चने का फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 कटोरी उबला चना, दही और शहद चाहिए होगा। इन तीनों को मिलाकर फेस पैक तैयार होगा।
1 कटोरी उबले चने में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर तीनों को मिक्सर में पीस लें। इसको बिल्कुल बारीक पीस लें।
फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को हल्का साफ करें और फिर काले चने के फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
फेस पैक को कम के कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके साथ बाद पानी से चेहरे और गर्दन को अच्छे से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में 2 पर इस्तेमाल करें।
फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। पैच टेस्ट करने से स्किन से जुड़ी एलर्जी का पता चलता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ