अखरोट का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है, लेकिन गर्मियों में कम खाने को सलाह दी जाती है।
गर्मियों में अक्सर लोग अखरोट का कम सेवन करते है क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म मानी जाती है। गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से परेशानियां बढ़ती है।
गर्मियों में अखरोट का सेवन किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए अखरोट को रात में सोने से पहले भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें।
सर्दियों का मौसम ठंडा होता है, तो उस मौसम में मुट्ठी भरकर भी अखरोट खाया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में अधिक नहीं खाना चाहिए।
अखरोट पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है।
अखरोट का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं, हड्डियों को मजबूत और तनाव को दूर करता है। इन सभी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।
अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे है, तो डॉक्टर से एक बार अखरोट खाने के बारे में सलाह जरूर लें, ताकि समस्या न बढ़ सके।
गर्मियों में इस तरह अखरोट का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथगर्मियों में इस तरह अखरोट का सेवन करना चाहिए। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ