काली मिर्च खाने से ये परेशानियां होंगी दूर


By Sahil17, Jul 2023 12:15 PMnaidunia.com

काली मिर्च

भारतीय मसालों में काली मिर्च शामिल है। किचन में मौजूद इस मिर्च के कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

बीमारियां

बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से हर किसी का शरीर प्रभावित हो रहा है। ऐसे में काली मिर्च आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करेगी।

सेवन का तरीका

काली मिर्च को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें। फिर शरीर की जरूरत के अनुसार इसका सेवन करें। सामान्य तौर पर तीन चम्मच काली मिर्च फायदेमंद होती है।

दांत

दांतों से जुड़ी परेशानी से राहत पाने के लिए काली मिर्च का सेवन किया जाता है। इससे मसूड़ों के दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।

पेट दर्द

अगर आपको पेट दर्द की शिकायत होती है तो रोजाना सुबह तीन चम्मच पीसी हुई काली मिर्च का सेवन करें। इसमें आप शहद भी मिला सकते हैं।

पिंपल्स

आज के समय में हर कोई पिंपल्स से परेशान रहता है। पिंपल से राहत पाने में काली मिर्च आपके काम आ सकती है। आप काली मिर्च को पीस कर पिंपल वाली जगह पर लगा सकते हैं।

पेट के कीड़े

काली मिर्च के पाउडर का सेवन करने से पेट के कीड़ों की परेशानी भी दूर हो जाती है। काली मिर्च के साथ आप किशमिश भी खा सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर

काली मिर्च में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के होने के खतरे को कम कर देते हैं। इसलिए भी इसका सेवन किया जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

योग शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें