मानसिक स्वास्थ्य पूरे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं के साथ-साथ अन्य कई बीमारियां भी हो सकती है।
काम का तनाव, रिश्तों में अनबन और वर्क व पर्सनल लाइफ में बैलेंस न होने के कारण मानसिक तनाव के दौरान ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं -
सबसे पहले तनाव, चिंता आदि के लक्षणों को समझें। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आपको थकान, एकाग्रता में कमी और बेचैनी रह सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करें, किताबें पढ़ें, अपने दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। हल्का आहार लेने के साथ अच्छी नींद लें।
मानसिक रूप से परेशान होने पर ड्रग्स और अल्कोहल लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से तनाव और अवसाद के लक्षण और गंभीर हो सकते हैं।
मानसिक रूप से परेशान होने पर किसी भरोसेमंद दोस्त, परिवार के सदस्य या किसी एक्सपर्ट से अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं। काउंसलर से भी मिल सकते हैं।
मानसिक तनाव की स्थिति में गहरी सांसें लें। नियमित प्राणायाम करने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। अपनी लाइफस्टाइल नियमित रखें।