काली मिर्च का 1 टोटका बना देगा मालामाल


By Sahil20, Jun 2024 12:22 PMnaidunia.com

काली मिर्च के टोटके

ज्योतिष शास्त्र में काली मिर्च के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। आज एक ऐसे उपाय को लेकर बात कर रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है।

5 काली मिर्च के दाने लें

पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए 5 काली मिर्च के दाने लें। इनसे एक उपाय अपनाने का लाभ आपको जरूर मिलेगा।

7 बार सिर के ऊपर से घुमाएं

काली मिर्च के 5 दानों को सात बार सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद इन दानों को एक कपड़े या कागज में रखकर चौराहे पर ले जाएं। 

चौराहे पर फेंक दें काली मिर्च

काली मिर्च के चार दानों को चौराहे की चारों दिशाओं में फेंक दें। एक बात का ध्यान रखें कि इस उपाय को करने के दौरान न तो किसी से बात करें और पीछे मुड़कर भी देखने से बचें।

पांचवा दाना आसमान की तरफ फेंक दें

काली मिर्च के पांचवे दाने को आसमान की तरफ उछाल दें। इस उपाय को पूरा करने के बाद वापिस घर आ जाएं और इसके बारे में किसी को न बताएं।

नौकरी की अड़चन होगी दूर

काली मिर्च का यह उपाय अपनाने से नौकरी में आने वाली अड़चन दूर हो जाती है। माना जाता है कि काली मिर्च का यह उपाय नई नौकरी की संभावना भी पैदा कर देता है।

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

पैसों की किल्लत का सामना करने वालों को काली मिर्च का यह अचूक उपाय जरूर अपनाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पैसों से जुड़ी चिंता दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हम किसी तरह का कोई दावा नहीं कर रहे हैं।

यहां हमने काली मिर्च के अचूक उपायों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शुक्रवार की रात को क्या करें?