आमतौर पर अधिकांश भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। कुछ लोग सुबह दूध वाली चाय पीने के बजाय ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। जानिए इसके क्या फायदे हैं।
सेहत के लिए ब्लैक टी काफी फायदेमंद होती है। ब्लैक टी स्वाद में कड़क होती है, लेकिन कई बीमारियों को कंट्रोल करने में मददगार होती है।
ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। जो घातक बीमारियों से शरीर को बचाने में मददगार है। ब्लैक टी कई पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाती है।
ब्लैक टी पीना दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, दिल को सेहतमंद रखने में मदद करता है। LDL कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
रोज यदि ब्लैक टी का सेवन करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। यह शरीर से फैट कम करने में मदद करती है।
ब्लैक टी आंतों के लिए फायदेमंद होती है। ब्लैक टी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही यह डायबिटीज के खतरे को भी कम करती है।
ब्लैक टी पीने से कैविटी की समस्या नहीं होती है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करते हैं।