हिंदू धर्म में हल्दी का अत्यधिक महत्व होता है। इसका इस्तेमाल प्रत्येक पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इससे जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं।
काली हल्दी भी ज्योतिष और धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखती है। इससे जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
अगर आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहे हैं और तमाम कोशिशों के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो एक पीले कपड़े में काली हल्दी, कौड़ी, चांदी का सिक्का और गोमती चक्र बांध लें।
इन चीजों को कपड़े में बांधने के बाद घर की तिजोरी में रखें। यह उपाय करने से शीघ्र ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
एक लाल कपड़े में काली हल्दी को कुछ सिक्कों के साथ लपेटकर रखें। गुरु पुष्य नक्षत्र में इसमें सिंदूर मिलाकर रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।
वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए काली हल्दी को पीसकर केसर के साथ मिलाकर स्वच्छ जलराशि में प्रवाहित करें। यह उपाय करने से बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलती है।
घर के मुख्य द्वार पर या कार्यक्षेत्र पर काली हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। यह उपाय करने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।
काली हल्दी की माला बनाकर धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होताी है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके लिए 7,9 या 11 हल्दी का उपयोग कर सकते हैं।
काली हल्दी से जुड़े ये उपाय करने से धन लाभ होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com