क्रोध को शांत करने का शक्तिशाली मंत्र


By Sahil26, Jun 2024 01:29 PMnaidunia.com

क्रोध कंट्रोल कैसे करें?

अक्सर आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं। सवाल खड़ा होता है कि क्रोध पर काबू कैसे पाया जा सकता है।

मंत्रों का जाप करें

ज्योतिष शास्त्र में कुछ शक्तिशाली मंत्रों का उल्लेख मिलता है, जिनका जाप करने से गुस्सा कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

भगवान विष्णु का मंत्र

तनाव और अशांत मन की वजह से व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता है। ऐसे में आप भगवान विष्णु के मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप नियमित तौर पर करें।

मन होगा शांत

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का मन शांत रहता है। इसके अलावा, गुस्से पर काबू करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

108 बार इस मंत्र का करें जाप

अगर आपका मन अशांत रहता है तो गणेश जी के मंत्र ‘ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात’ का 108 बार जाप करें।

बुधवार को करें जाप

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए प्रत्येक बुधवार के दिन भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के ऊपर गणपति बप्पा की कृपा भी बनी रहती है।

किस समय करें जाप?

मन की शांति के लिए आप उपरोक्त दोनों मंत्रों का जाप सुबह या शाम कभी भी कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो आंखों को बंद करके भी इसका जाप किया जा सकता है।

बदलाव होगा महसूस

मंत्रों का जाप करने से आपको खुद में बदलाव महसूस होगा। वहीं, आप बेवजह की चीजों पर गुस्सा नहीं करेंगे।

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए आप कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बन्नी माता की ऐसे करेंगे पूजा तो दूर होगी हर बाधा