दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है ब्लैकबेरीज


By Ekta Sharma27, Aug 2023 05:20 PMnaidunia.com

ब्लैकबेरीज बेनेफिट्स

ब्लैकबेरी एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह अमेरिकी राज्य अलबामा का आधिकारिक फल है।

पोषक तत्वों से भरपूर

ये फल एमिनो एसिड और फाइबर का तो अच्छा स्रोत होता ही है। साथ ही इसमें विटामिन-ए, बी-1, बी-2, बी-3, बी-6, विटामिन-सी, ई और के भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

डायबिटीज में मददगार

ब्लैकबेरीज में ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जिससे इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है। शहद के साथ नियमित रूप से इस फल का सेवन करें तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

दिल की सेहत

मैग्नीशियम और फाइबर जैसे तत्व धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसलिए ब्लैकबेरीज को दिल के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

ब्लैकबेरी फल को हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

याददाश्त के लिए

अगर आप अपनी याददाश्त को बढ़ाना चाहते हैं, तो बता दें कि ब्लैकबेरी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। यह ब्रेन के फंक्शन को बूस्ट करने के लिए बहुत शानदार होती है।

पेट से जुड़ी समस्या

कई बार ज्यादा तेल की चीजें खाने और दूसरे कारण से पेट खराब हो जाता है। बता दें कि ब्लैकबेरी से पेट की समस्याएं खत्म हो जाती है। साथ ही अगर पेट में कीड़े पैदा हो गए तो वह भी नष्ट हो जाते हैं।

रोज 2 काजू खाएं, 6 अद्भुत फायदे पाएं