ब्लैडर कैंसर की शुरुआत यूरोथेलियल सेल्स में होती है। इसके बाद कैंसर कोशिकाएं बढ़ने लगती है।
ब्लैडर कैंसर की शुरुआत में आपको पेशाब करते समय खून आ सकता है।
बार-बार पेशाब आना, दर्द, जलन और पेशाब रुक-रुक कर आना ब्लैडर कैंसर के शुरुआती लक्षण है।
कमजोरी और थकान ब्लैडर कैंसर के कारण हो सकती है। इसकी शुरुआत होने पर बॉडी के कार्य पर असर पड़ता है।
ब्लैडर कैंसर की शुरुआत होने पर पेशाब का रंग बदल सकता है। लाल या काला रंग का पेशाब होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
ब्लैडर कैंसर की शुरुआत होने पर पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।