जिस तरह वजन घटाना मुश्किल होता है, ठीक इसी तरह वजन बढ़ाना भी कुछ लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए अक्सर केले के सेवन की सलाह दी जाती है।
केले के सेवन से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन इसके लिए एक दिन में कितने केले खाने चाहिए और इसका सेवन किस समय करना चाहिए, यह जानना जरूरी है।
आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि एक दिन में कितने केले का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही इसका सेवन कैसे और कब किया जा सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन सुबह और दोपहर के समय करना बेस्ट है। आप अगर वर्कआउट करते हैं, तो पोस्ट वर्कआउट के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके साथ कुछ चीजों को मिक्स करके खाने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। वेट गेन के लिए केले का शेक या बनाना स्मूदी का सेवन भी फायदेमंद है।
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप एक दिन में 2-4 केले खा सकते हैं। इससे आपको तेजी से फायदा देखने को मिलेगा। आमतौर पर वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन सुबह के समय फायदेमंद है।
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप दूध में केले को मैश करके खा सकते हैं। इस शेक में आप थोड़ी सी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए एक दिन में कितने केले खाने चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com