Blinking Eye: आंख फड़कना शुभ होता है या अशुभ, यहां जानिए


By Arvind dubey09, Feb 2023 01:38 PMnaidunia.com

Blinking Eye

समुद्र शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। आइए जानते है आंख फड़कना शुभ होता है या फिर अशुभ।

महिलाओं की दाई आंख फड़कना

समुद्र शास्त्र के अनुसार महिलाओं की दाई आंख फड़कना अच्छा नहीं होता है। ये भविष्य में किसी कार्य में आने वाली रुकावट की ओर इशारा करते हैं।

महिलाओं की बाई आंख फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक महिलाओं की बाई आंख फड़कना शुभ होता है। इससे भविष्य में कोई अच्छे संकेत मिलने वाले रहते हैं।

पुरुषों की बाई आंख फड़कना

समुद्र शास्त्र के अनुसार पुरुषों की बाईं आंख फड़कना शुभ नहीं होता है। इससे भविष्य में कोई बड़ी हानि होने की संभावना रहती है।

पुरुषों की दाई आंख फड़कना

पुरुषों की दाई आंख फड़कना शुभ माना गया है। इससे भविष्य में शुभ फल प्राप्त होते है। साथ ही आर्थिक लाभ की संभावना रहती है।

दोनों आंख फड़कना

समुद्र शास्त्र के मुताबिक दोनों आंख फड़कना पुराने मित्र से मिलने के संकेत देता है। चाहे स्त्री हो या पुरुष हो दोनों के लिए ही ये संकेत यही दर्शाता है।

Shiv Navratri Ujjain: शिव नवरात्र में इन नौ रूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल