अक्सर लोगों के नीला रंग बेहद पसंद होता है। वह लोग अपने घर में नीला रंग करवाते हैं या कुछ खरीदने जाते हैं,तो ज्यादातर नीला रंग की चीजों को खरीदते हैं। आइए जानते हैं कि किस रंग को पसंद करने वाले लोग याद रखें ये बातें
वास्तु शास्त्र में नीले रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। यह रंग इंसान के दिमाग को शांति देता है और गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करता है। इससे इंसान को मानसिक शांति मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग विशुद्ध चक्र को संतुलित रखने के लिए मदद करता है। अपने पढ़ने वाली जगद पर नीला रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग को पानी से जोड़ा जाता है, जिस तरह पानी बहता है और उसकी तरलता किसी भी चीज को साफ कर देती है, उसी प्रकार इंसान के जीवन में नीला रंग सारी परेशानियों को दूर करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग से बुरी शक्तियां दूर होती है और घर में शांति का वास होता है, लेकिन कई लोग सोचते हैं की नीले रंग से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि ऐसा नहीं है नीले रंग से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नीला रंग उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित करता है। इस दिशाओं में पर्दे और फर्नीचर लगने से वातावरण शुद्ध रहता है। इस दिशा में नीला रंग के पेन्ट करवाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग शुभ माना जाता है। इसे घर के कुछ कोनों में करवाने से व्यक्ति का तनाव दूर होता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
नीले रंग को पसंद करने वाले लोग याद रखें ये बातें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM