आंखों में धुंधलापन आखिर क्यों आता है?


By Sahil03, Feb 2024 08:00 AMnaidunia.com

आंखों की कमजोरी

अचानक आंखों के सामने धुंधलापन महसूस होना कमजोरी की ओर इशारा करता है। इस परेशानी को इग्नोर करने से आपको बचना चाहिए।

धुंधला दिखने के लक्षण

आंखों की रोशनी या नजर कम होने पर किसी भी चीज को देखने में समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में आंखों में दर्द होना, आंखों का लाल होना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

आंखों से धुंधला दिखने की वजह

अगर आपको भी आंखों से धुंधला दिखता है तो इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। समय रहते इसके पीछे की वजह जान लें और समाधान की जानकारी भी हासिल करें।

आंखों से जुड़ा संक्रमण

जिन लोगों को आंखों से जुड़ा कोई संक्रमण होता है उन्हें ही आमतौर पर धुंधला दिखने की परेशानी होती है। दरअसल, आंखों का संक्रमण आंखों की रोशनी को कमजोर बना देता है।

माइग्रेन भी हो सकता है कारण

अगर आपको माइग्रेन की परेशानी है तो भी आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए माइग्रेन को दूर करने की कोशिश करें।

हाई ब्लड प्रेशर

उच्च रक्तचाप की वजह से आंखों की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा देखा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करने वालों को आंखों के धुंधलेपन से गुजरना पड़ता है।

आंखों में खिंचाव

नजर कमजोर होने का एक कारण आंखों में खिंचाव होना भी हो सकता है। इससे बचने के लिए किसी भी चीज को लगातार ज्यादा देर तक न देखें।

धुंधलेपन से आंखों को कैसे बचाएं?

अब सबसे जरूरी सवाल कि आंखों को धुंधलेपन से बचने के लिए क्या करें। दरअसल, इसके लिए डाइट का ध्यान दें और मेडिटेशन भी रोजाना करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी की मंजरी का ऐसे करें इस्तेमाल, कम होगा वजन