हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल, इन फलों का करें सेवन


By Prakhar Pandey05, Feb 2024 08:58 AMnaidunia.com

सर्दियों का मौसम

सर्दियों के मौसम में हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते है कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए किन फलों का सेवन करना चाहिए?

फिजिकल एक्टिविटी

फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब डाइट के चलते बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। एलडीएल लेवल बढ़ने पर आगे चलकर आर्टरीज ब्लॉक होने का खतरा रहता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल

कोलेस्ट्रॉल लेवल खराब होना सबसे खतरनाक होता है। गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। डाइट में सुधार करके बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम किया जा सकता है।

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल?

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का लिपिड फैट होता है। यह शरीर के लिए जरूरी फंक्शन के लिए जरूरी होता है। फैट के कणों से बने होने की वजह से यह ब्लड में नहीं घुलते है और शरीर के अलग हिस्सों में भी आसानी से पहुंच पाता है।

बेरीज

फाइबर से भरपूर बेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सेब

फाइबर से भरपूर सेब ब्लड से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने का काम करता है। डॉक्टर भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते है।

एवोकाडो

एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भी भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार होता है।

नट्स

अखरोट, बादाम जैसे नट्स भी आपकी सेहत को कई प्रकार से फायदा पहुंचाते है। यह एक हाई कैलोरी फूड भी होते है, ऐसे में इसकी सीमित सेवन ही करना चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ब्रश करने के बाद भी साफ नहीं रहते दांत? जानें समाधान