Body Pain: जानिए बदन दर्द दूर करने के आसान उपाय


By Kushagra Valuskar04, Jan 2023 02:45 PMnaidunia.com

हल्दी

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। बदन दर्द से राहत पाने के लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

दालचीनी

दालचीनी पाउडर को दूध में मिलाकर सेवन करने से बदन दर्द में आराम मिलता है। दालचीनी की तासीर गर्म होती है। स्वाद के लिए शहद मिला सकते हैं।

अदरक

अदरक की चाय पिएं या इसे गुनगुने पानी में डुबोकर दर्द वाली जगह पर सिंकाई करें।

सेब का सिरका

गुनगुने पानी में 1-2 कप सेब का सिरका मिलाकर नहाने से बदन दर्द से राहत मिल सकती है।

गुनगुना पानी

बदन दर्द होने पर गुनगुने पानी से स्नान करें। वहीं गर्म पानी से सिंकाई करने पर आराम मिलता है।

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते से दूर हो सकती हैं शरीर की ये समस्याएं