Curry Leaves Benefits: करी पत्ते से दूर हो सकती हैं शरीर की ये समस्याएं


By Kushagra Valuskar03, Jan 2023 10:32 PMnaidunia.com

कीड़े के काटने पर इस्तेमाल

करी पत्ता की जड़ से छाल अलग कर लें। अब उसे पीसकर लेप तैयार करें। अब प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द से आराम मिलता है।

दाद-खाज से राहत

करी पत्ते के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इससे प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से खुजली और दाद की समस्या दूर होती है।

मुंह की समस्या करें दूर

करी पत्ते का काढ़ा तैयार करें और गरारे करें। ऐसा करने से छालों और मसूड़ों की समस्या से राहत मिल सकती है।

सिर दर्द से आराम

करी पत्तों के फूलों को पीस लें और लेप को सिर पर लगाएं। ऐसा करने से सिर दर्द से आराम मिलेगा।

बाल झड़ना होंगे बंद

करी पत्ते को पानी के साथ पीसकर उसमें छाछ मिलाएं। फिर बालों पर लगाएं। ऐसा करने से बाल झड़ने की समस्या दूर हो सकती है।

वजन घटाएं

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो करी पत्तों का सेवन करें। ये शरीर को अंदरूनी रूप से साफ कर हानिकारक विषैले पदार्थों को हटाने का काम करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होगा कम

करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है। करी पत्ते दिल की बीमारियों से आपको दूर रखता है।

Health Tips: ठंड में पिएं गर्मी पानी, होंगे ये फायदे