सर्दियों के दिनों में अंडा खाना ज्यादा लोग पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी है।
इस बारे में सभी जानते हैं कि अंडा खाने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। खैर, लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि अंडे का सेवन किस तरह से करना ज्यादा हेल्दी होता है।
नाश्ते में उबले अंडे खाना एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए किसी खास तैयारी की जरूरत भी नहीं पड़ती है और पोषक तत्व भी शरीर को आसानी से मिल जाते हैं।
अंडे को उबालकर खाना सबसे हेल्दी तरीका माना जाता है। दरअसल, उबले अंडे में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती है और मसालों का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है।
अंडा खाने के शौकीन लोग ऑमलेट को लुफ्त उठाकर खाते हैं। स्वाद के लिहाज से भी ऑमलेट स्पेशल होती है और इसमें मसाले भी डाले जाते हैं।
ऑमलेट को ब्रेकफास्ट में ज्यादातर लोग खाते हैं। इसी वजह से आपको हैरानी हो सकती है कि अंडे का ऑमलेट बनाकर खाना सेहत के लिए ज्यादा सही नहीं होता है।
अंडे को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसके पीछे वजह है कि ऑमलेट को बनाने के दौरान कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं, जिन्हें सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
अंडा खाने वाले लोगों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि इसे खाली पेट न खाएं। उबला अंडा हो या ऑमलेट खाली पेट खाना सही नहीं होता है।